Samastipur

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, समस्तीपुर की रहने वाली लेडी पुलिस कांस्टेबल ने सहेली से रचाई शादी; वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एक अनोखी शादी की इन दिनों खूब चर्चा हो रहा है। मूल रूप से समस्तीपुर की रहने वाली और वर्तमान में भागलपुर जिले के नवगछिया थाने में पोस्टेड एक लेडी कॉन्स्टेबल यानी महिला सिपाही ने एक महिला से प्रेम विवाह किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, Samastipur Town Media ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी भी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

बताया जा रहा है कि एक महिला से शादी रचाने वाली लेडी कॉन्स्टेबल नवगछिया पुलिस थाने में तैनात है। सिपाही मूल रूप से समस्तीपुर जिले की रहने वाली है। जिससे उसने लव मैरिज की है वह महिला उसके गांव के ही आसपास की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। फिर उन्होंने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

दो महिलाओं की शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक महिला सिपाही या पुलिस विभाग के किसी भी पदाधिकारी का इस मामले पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि यह शादी टूट भी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

7 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

15 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

16 घंटे ago