बिहार के मुंगेर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जब एक मां ने अपनी नवजात बेटी को नाले में फेंक दिया, और फिर से भाग गई। नाले में बच्ची की रोने की आवाज सुनकर अस्पतालकर्मियों ने उसे बचाया। अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को बाल संरक्षण इकाई को सौंप दिया है। घटना का खुलासा पास में लगे सीसीटीवी से हुआ।
जिसमें दिख रहा है कि एक महिला बैग लेकर पहुंचती है। फिर नाली के पास कुछ देर बैठी रहती है। इस दौरान आसपास का माहौल भांपने के बाद नवजात बच्ची को नाली में रख देती है। और फिर वहां से चुपचाप निकल जाती है। इस घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन जब नाली में बच्ची मिली, तो फिर पता लगाने की कोशिश की गई कि आखिर बच्च नाली में कैसे गिरी।
जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। घटनास्थल के पास लगे एक CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। जब अनुमंडल अस्पताल के नवनिर्मित बिल्डिंग के सामने नाले में एक मां अपनी नवजात बेटी को रखकर भाग निकली।
फिलहाल बच्ची हालत खतरे से बाहर है, और पूरी तरह स्वस्थ्य भी है। बच्ची को अब जिला बाल संरक्षण मुंगेर को सौंप दिया गया है।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…