समस्तीपुर : विश्व शौचालय दिवस को लेकर समस्तीपुर में ‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान’ अभियान की शुरुआत की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उप-विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी ने किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी और मुखिया शामिल हुए। यह अभियान 19 नवंबर से 10 दिसम्बर मानवाधिकार दिवस तक संचालित होगा। इस अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालयों और सामुदायिक शौचालयों की सुलभता, आवश्यकता अनुसार मरम्मत, उचित रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर बल देना है।
इस अवसर पर उप-विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करने के लिए स्वयं एवं आमजनों को व्यवहारिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने की अपील किया। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को विश्व शौचालय दिवस अभियान में को सफल बनाने के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…