समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर मंगलवार की अहले सुबह दो युवकों को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। इसको लेकर मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के द्वारा प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि मंगलवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे पुलिस गश्ती कर रही थी।
इस दौरान चांदनी चौक के पास अकेले स्कॉर्पियो गाड़ी खड़े देख उसमें दो युवकों को बैठे देखा गया। इस दौरान पुलिस के द्वारा उससे पूछताछ की गई कि वह यहां क्या कर रहे हैं तो उनके द्वारा कुछ भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो में ड्राइवर के सीट के नीचे से एक देशी पिस्टल बरामद किया गया।
इसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के बंधार निवासी सुकून यादव के पुत्र बैजनाथ यादव और खानपुर थाना क्षेत्र के मननपुर निवासी बैजनाथ राम के पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गई है। मामले को लेकर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…