समस्तीपुर :- जिला स्थापना दिवस पर सरकारी स्कूलों में गुरुवार को आयोजित तिथि भोज में समस्तीपुर जिला ने बिहार में नया रिकार्ड बनाया। लक्ष्य 321 सरकारी स्कूलों में तिथि भोज करने का था, लेकिन उसकी जगह 347 स्कूलों में तिथि भोज का आयोजन किया गया। इन स्कूलों में करीब 25 हजार छात्र छात्राओं ने लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा।
मौके पर बच्चों के साथ अधिकारियों ने केक भी काटा तथा बच्चों को लाइन में बिठा खुद खाना परोसा। लजीज व्यंजन खाकर बच्चे काफी प्रसन्नचित थे। अधिकारियों ने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। इस संबंध में डीपीओ एडीएम सुमित कुमार सौरभ ने बताया कि समस्तीपुर जिला तिथि भोज में बिहार राज्य में अन्य जिलों को पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया। तिथि भोज में समस्तीपुर जिला अग्रणी रहा।
डीएम रोशन कुशवाहा व एडीएम (आपदा) राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर पहले से 321 सरकारी स्कूलों में तिथि भोज के आयोजन का लक्ष्य निर्धारित था। इस लक्ष्य में गुरुवार को अचानक इजाफा हो गया, जब यह संख्या बढ़ कर 347 पर जा पहुंची। तिथि भोज में प्रखंड स्तरीय सरकारी अधिकारियों के अलावा कई स्कूलों के प्रधान शिक्षकों ने भी दरियादिली दिखाई। उन्होंने भी अपने स्तर से स्कूल में तिथि भोज का आयोजन किया।
कल्याणपुर में 27 स्कूलों के लक्ष्य के मुकाबले 30 स्कूलों में तिथि भोज, उजियारपुर में 21 के मुकाबले 22, ताजपुर में 17 के मुकाबले 21, वारिसनगर में 16 के विरुद्घ 20, समस्तीपुर में 20 के विरुद्ध 20, मोहनपुर में 18 के विरुद्ध 18, खानपुर में 15 के विरुद्ध 18, पटोरी में 20 के विरुद्ध 18, सरायरंजन में 17 के विरुद्ध 17, दलसिंहसराय में 15 के विरुद्ध 17, हसनपुर में 15 के विरुद्ध 17, पूसा में 15 के विरुद्ध 17, रोसड़ा में 15 के विरुद्ध 16, विभूतिपुर में 16 के विरुद्ध 16, मोहिउद्दीनगर में 12 के विरुद्ध 15, बिथान में 15 के विरुद्ध 15, सिंघिया में 11 के विरुद्ध 12, शिवाजीनगर में 11 के विरुद्ध 11, विद्यापतिनगर में 10 के विरुद्ध 10 और मोरवा में 15 के विरुद्ध 17 स्कूल
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…