Samastipur

समस्तीपुर: रावण दहन के दौरान स्ट्रक्चर के सपोर्टिंग लोहे का पाइप गिरने से बच्चे की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : समस्तीपुर में काली पूजा के अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान स्ट्रक्चर के सपोर्टिंग लोहे की पाइप गिरने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा गांव की हैै। मृतक बच्चे की पहचान बनहैती गांव के विनोद कुमार के पुत्र मंटुन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि खोकसाहा गांव स्थित संस्कृत विद्यालय परिसर में काली पूजा के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रावण दहन के दौरान स्ट्रक्चर का सपोर्टिंग लोहे का पाइप गिर गया। जिसकी चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन आयोजन समिति और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। उनका कहना है कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के तरफ से सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago