Samastipur

छठी पूजा की सामग्री से पट गया शहर से लेकर गांव तक का चौक-चौराहा, खरीदारी करने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- लोक आस्था व सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ आज मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। बुधवार को खरना व गुरुवार को संध्या अर्ध्य के बाद शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ महापर्व की समाप्ति होगी। छठ पर्व को लेकर सोमवार से ही शहर समेत जिले के अन्य बाजार छठी पूजा की सामग्री से पट गये हैं।

विभिन्न चौक चौराहों पर अस्थायी दुकानों भी दुकानें खुल गयी है। जहां खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। शहर में स्टेशन रोड, रामबाबू चौक, गोला रोड, ताजपुर रोड, मारवाड़ी बाजार, बंगाली टोला समेत लगभग सभी चौक चौराहों पर सड़क किनारे पूजा सामग्री की दुकान सज गयी है। जहां नारियल, सूप, केला, सेव, गन्ना की डाली सहित पूजा की सामग्रियां ही बिक रही थी।

ताजपुर रोड में सामान की बिक्री को लेकर बड़े-बड़े अस्थीय स्टॉल लगाये गये है। जहां महापर्व को लेकर एक ही पंडाल के नीचे सारे सामान उपलब्ध कराकर बेचे जा रहे है। इधर महापर्व के बाजार में लोगों की जबदरस्त भीड़ होने के कारण बार-बार जाम की स्थिति बनने लगी है। शहर के काली पीठ से लेकर रामबाबू चौक तक वहीं स्टेशन चौक से लेकर गोल रोड तक एक कतार में दुकाने सजी हुई है। जहां पूजा सामानों की हर आइटम उपलब्ध है।

खरीदारों की भीड़ दो पहिया व चार पहिया वाहनों से खरीदारी करने बाजार निकले। व्रतियों के परिवार के सदस्यों ने इस दौरान पूजा में इस्तेमाल होने वाले समान सुपारी, अरवा चावल, धूप समेत अन्य समानों की खरीदारी करते नजर आए। पूजा में इस्तेमाल होने वाले समानों की ब्रिकी जहां पूजा समान के दुकान के अलावे फुटपॉथ पर अस्थायी दुकानदारों द्वारा किया जा रहा था। बीते साल की तुलना में इस साल फल के दामों में इजाफा होने के बाद भी खरीदार पूरे उत्साह के साथ फल की खरीदारी करने में जुटे रहे।

खरीदारी के दौरान ही बाजार में छठ पर्व को लेकर बज रहे प्रसिद्ध गीत व्रतियों के कानों में मिश्री घोल रहा था। बाजार में खरीदारी को लेकर उमड़ी भीड़ से जहां फल व्यापारियों में उत्साह नजर आया। वहीं दामों में इजाफा होने के बाद भी लोगों की ओर से फलों की खरीदारी खूब की जा रही है। सुबह से ही शहर के बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जो देर शाम तक बनी रही।

Shorts Video :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

5 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

7 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

11 घंटे ago