Samastipur

समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी का Under-19 ASIA कप के लिए इंडियन टीम में हुआ सेलेक्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार क्रिकेट और समस्तीपुर जिले के लिए आज का दिन सुनहरा है। हो भी क्यों नहीं समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत के अंडर-19 टीम हुआ है। सूर्यवंशी भारत के अंडर -19 क्रिकेट टीम के लिए आगामी 29 नवंबर से होंगे वाले एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 में खेलते दिखेंगे। वैभव सूर्यवंशी के चयन पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वैभव सूर्यवंशी नैसर्गिक प्रतिभा का धनी है।

वैभव सूर्यवंशी ने 12 साल 284 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी खेलते हुए अपने प्रतिभा के बदौलत कई कीर्तिमान स्थापित किया है। अभी हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ भी भारत अंडर-19 टीम से खेलते हुए शानदार शतक लगाया था अब एशिया अंडर -19 कप खेलेगा। वैभव को हम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से इस खिलाड़ी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हैं। आपको बता दें की बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव के रहने वाले 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार आगे बढ़ रहे है। क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में रणजी ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी है। अब एशिया कप खेलना बिहार के लिए गौरव की बात है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

27 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago