Bihar

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत, नहाय-खाय कब करना शुभ, इस साल किस नक्षत्र में पड़ेगा अर्घ्य, जानें सबकुछ

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व आज सेलोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय व्रत करने का विधान है। व्रती गंगा नदी में स्नान के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर नहाय-खाय का प्रसाद बनाएंगे। व्रती अरवा चावल, चना दाल, कद्दू की सब्जी और आंवले की चटनी आदि का भोग भगवान को लगाकर प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही वे चार दिवसीय महापर्व अनुष्ठान का संकल्प लेंगे।

मूल नक्षत्र में करेंगे नहाय-खाय

ज्योतिषी पंडित प्रेम सागर पांडेय बताते हैं कि इस वर्ष छठ बड़े ही शुभ योग और नक्षत्र में पड़ रहा है। मंगलवार सुबह 8.37 बजे ज्येष्ठा नक्षत्र समाप्त होगा। इसके बाद मूल नक्षत्र शुरू हो रहा है, बुधवार सुबह 10.13 बजे तक रहेगा। मंगलवार सुबह 11.16 बजे से अतिगंड योग समाप्त होकर सुकर्मा योग शुरू होगा। ऐसे में सुबह 11.16 बजे के बाद नहाय-खाय करना बहुत ही शुभ साबित होगा।

नहाय खाय का है काफी महत्व

ज्योतिषाचार्य पीके युग बताते हैं कि छठ व्रत में नहाय-खाय का काफी महत्व है। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व शुरु करने से पहले शरीर शुद्धि और मानसिक दृढ़ता के लिए नहाय-खाय व्रत करते हैं। इसमें स्नान करते समय ही व्रत की तैयारी का संकल्प लिया जाता है। चार दिनों तक संयम और अनुशासन के साथ व्रत करने के लिए मन को दृढ़ और संकल्पित किया जाता है। स्नान के बाद प्रसाद में चना दाल, कद्दू आदि ग्रहण कर शरीर को चार दिवसीय अनुष्ठान के लिए तैयार किया जाता है। प्रसाद ग्रहण करते समय गौ का भाग(ग्रास) निकाला जाता है। अनुष्ठान के लिए गाय को भी साक्षी बनाया जाता है।

घृति योग में व्रती करेंगे खरना

बुधवार को सुबह 10.13 बजे के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। पंडित विनोदानंद झा बताते हैं कि छठ व्रती महापर्व के दूसरे दिन शाम को सुकर्मा, घृति और ध्वज योग में खरना प्रसाद ग्रहण करेंगे। खरना में मुहूर्त का विचार नहीं किया जाता है। खरना में व्रती गुड़ व ईख के रस से तैयार खीर, रोटी, मूली आदि के खरना प्रसाद का भोग लगाकर प्रसाद प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला-निराहार उपवास व्रत शुरु हो जाएगा।

डूबते व उगते सूर्य को एक ही नक्षत्र में अर्घ्य

इस वर्ष अस्ताचलगामी सूर्य और उदयाचलगामी सूर्य को व्रती एक ही नक्षत्र ‘उत्तराषाढ़ा’ में अर्घ्य देंगे। पंडित प्रेमसागर बताते हैं कि एक ही नक्षत्र में उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का सौभाग्य कई दशकों के बाद व्रतियों को मिला है। यह बेहद शुभ संयोग और कल्याणकारक माना जाता है। व्रती गुरुवार को डूबते सूर्य को सूर्यास्त से आधा-एक घंटा पहले से अर्घ्य देंगे। वहीं शुक्रवार को उगते सूर्य की लालिमा होने के बाद अर्घ्य देंगे।

Shorts Video :

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

10 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago