Samastipur

समस्तीपुर पुलिस ने विवाहिता के अधजले शव को चिता से किया बरामद, ससुराल वाले हुए फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतैली पूर्वी में एक विवाहिता के अधजले शव को मायके वालों ने बरामद किया है। मृतका की हत्या कर चोरी-छिपे शव को जलाया जा रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। मृतक महिला की पहचान पतैली पूर्वी पंचायत के दिनकर चौधरी की पत्नी ज्योति कुमारी (22 वर्ष) के रूप की गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विभाग की टीम को बुलाया। फोरेंसिक विभाग की टीम ने शव का कुछ लुथड़ा और हड्डी बरामद किया है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। घटना की पुष्टि एसपी अशोक मिश्रा ने की है।

मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात ससुराल वालों ने ज्योति की पीट-पीट कर हत्या कर दी और मामला खुले नहीं इसलिए सुबह-सुबह उसके शव को जमुआरी नदी किनारे ले जाकर घर से लगभग 500 मीटर दूर जला रहे थे। इस बात की भनक कुछ ग्रामीणों को लग गई। जिसके बाद ग्रामीण ने ज्योति के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। ज्योति के परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो मौजूद सभी लोग वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी पर डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जल रही चिता को बुझाया। बताया गया कि ज्योति की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

14 मिनट ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

24 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago