Bihar

पटना में DGP आवास से मात्र 200 मीटर पर ज्वेलरी शोरूम तनाएरा तनिष्क में लाखों की डकैती, ग्राहक बनकर घुसे लुटेरे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। यहां अपराधियों ने पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के कॉलोनी मोड़ के पास तनाएरा तनिष्क शोरूम में हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान लाखों रुपये के लूट की बात कही जा रही है। हैरानी की बात यह कि घटना स्थल से सिर्फ दो सौ मीटर की दूरी पर डीजीपी का आवास है।

घटना को लेकर बताया गया कि पांच की संख्या में अपराधी बाइक से पहुंचे और ज्वेलरी शो रूम में ग्राहक बनकर घुसे थे।अपराधियों ने गार्ड को देख गोली चलाने लगे और शोरूम में घुस गए। जहां हथियार के बल पर साढ़े तीन लाख के हीरे और जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लुटेरों ने छह कर्मियों के मोबाइल भी छीन लिए।

बता दें यह जगह शाम के समय व्यस्त रहता है। ऐसे में शाम के समय में लुटेरों के द्वारा ऐसी घटना को अंजाम देना हैरान करनेवाला है। वहीं पास में बिहार पुलिस के मुखिया का आवास भी है। ऐसे में यहां हमेशा पेट्रोलिंग होती रहती है। फिलहाल घटना की सूचना पर पूर्वी एसपी शुभांक मिश्रा, एसपी सदर श्रीअभिनव के साथ चार थाने की पुलिस मौके पहुंच पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। घटना स्थल पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago