Samastipur

समस्तीपुर: सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, CM की घोषणा के बाद शिक्षकों के बीच खुशी की लहर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : बिहार में सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों के बीच आज बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। तिरहुत एकेडमी विद्यालय में जिला स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीएम रोशन कुशवाहा, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विभूतिपुर विधायक अजय कुमार, मेयर अनीता राम, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।

बता दें कि जिले में कुल 8 हजार 609 शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा पास किया। उनलोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावे विभिन्न प्रखंडों में भी नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है। नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर शिक्षकों में खुशी की लहर देखी गई। शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर सीएम की घोषणा के बाद ज्यादातर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। वहीं दूर दराज के शिक्षकों में निराशा देखने को मिली।

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किये जाने पर विभूतिपुर से सीपीआईएम विधायक अजय कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो आज घोषणा की है उस पर हाई कोर्ट ने ही रोक लगा दिया जिसका श्रेय सरकार ले रही है। वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार के और व्यावहारिक निर्णय के कारण हाईकोर्ट ने या फैसला सुनाया था। शिक्षकों की सर्विस डिस्कंटीन्यूड हो रही है। आज नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनकी बहाली आज की तारीख से मानी जाएग जो उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जब से शिक्षकों की बहाली हुई है इस समय से उन्हें प्रमोट किया जाए।

DM ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago