समस्तीपुर : समस्तीपुर के रिषभ राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन टीम में किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरूण कुमार ने बताया कि रिषभ राज 21 से 25 नवंबर तक भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित नेशनल जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। रिषभ राज के साथ पटना के कार्तिक एवं सक्षम वत्स का भी चयन बिहार जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन टीम में किया गया है।
रिषभ राज के बिहार बैडमिंटन टीम में चयन होने पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उपाध्यक्ष एके लाल, मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, मुकुंद कुमार, संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, अमित गुंजन, डॉ. एके आदित्य, डॉ हेमंत ठाकुर, मृत्युंजय कुमार, रोहित अग्रवाल, एजाजुल हक नन्हें, अमित गुप्ता, रौशन अग्रवाल, हिमांशु चाँदना, अंकुश अग्रवाल सहित कई खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दिया है।
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…