Bihar

नियोजित शिक्षक जहां है वहीं रहेंगे, पटना में नियुक्ति पत्र सौंप CM नीतीश का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में आयोजित एक समारोह में नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग ने अधिवेशन भवन में विशेष तैयारी की थी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद थे। कुल 1 लाख 14 हजार 138 विशिष्ठ शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 200 टीचरों को ज्वाइनिंग लेटर दिया है और अन्य सभी शिक्षकों को उनके जिले में ही संबंधित अधिकारी ज्वाइनिंग लेटर देंगे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद यह विशिष्ट शिक्षक बनेंगे और यह राज्यकर्मी हो जाएंगे। नियोजित शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर देने के साथ ही सीएम नीतीश ने यह भी ऐलान किया है कि जो नियोजित शिक्षक जहां हैं वही रहेंगे।

आपको बता दें कि नियोजित शिक्षक पदस्थापन स्थानांतरण को लेकर परेशान थे। जिसको लेकर नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में ही एैलान कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षकों के संशय को भी उन्होंने खत्म कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago