Samastipur

DM ने सदर अस्पताल में बन रहे MCH बिल्डिंग का किया निरीक्षण, गड़बड़ी को लेकर इंजीनियर और ठेकेदार को लगायी फटकार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा बुधवार को औचक निरीक्षण के लिए सदर अस्पताल पहुँचे। डीएम अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन एमसीएच बिल्डिंग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में खामियां को देखकर इंजीनियर और संवेदक को जमकर फटकार लगाई। साथ ही 15 दिन में सभी गड़बड़ी को दुरुस्त करने का आदेश दिया। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि नवनिर्मित भवन का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ रहा है। वहीं दिव्यांग और वृद्ध लोगों के आवागमन के लिए बनाए गए रैम्प को भी तकनीकी रूप से गलत पाते हुए नए सिरे से बनाने का आदेश दिया।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने नवनिर्मित भवन के एक एक फ्लोर की सघन जांच की। यहां तक कि उन्होंने ट्वाईलेट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि नवनिर्मित एमसीएच बिल्डिंग के निरीक्षण में गुणवत्ता की जांच की गयी। जिसमें कुछ कमियां मिलने पर उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नए भवन में ड्रेनेज की समस्या पर विशेष ध्यान देने और हर हाल में निर्माण कार्य मे गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सरकारी भवनों में सीलन की समस्या रहती है। इस समस्या का समाधान के लिए सख्त निर्देश दिया गया है। डीएम ने सदर अस्पताल के मुख्य द्वार को भी बड़ा करने के साथ-साथ एक वैकल्पिक मार्ग बनाने का निर्देश दिया ताकि भीड़भाड़ रहने पर एम्बुलेंस को निकलने में किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में या आस पास डॉक्टर के आवास बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार करने की बात कही।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

7 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

8 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

8 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

11 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

16 घंटे ago