समस्तीपुर :- कोहरे की समस्या से निपटने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने वास्तविक समय पर नेविगेशन के साथ-साथ ट्रेन चालकों की सहायता के लिए फॉग पायलट अस्सिटेंट सिस्टम उपकरण लगाए हैं, जिससे रोशनी कम होने के बावजूद सुरक्षित और समय पर ट्रेन परिचालन हो सके। उन्नत तकनीक का उपयोग करके त्रुटियों का जल्द पता लगाने और जोखिमों को प्रभावी ढंग से कम करने के लिए ट्रेन की छतों, इंजन और रोलिंग स्टॉक्स का निरीक्षण किया जा रहा है।
ट्रैक निगरानी को प्राथमिकता देते हुए संभावित खतरों की पहचान के लिए अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने बताया कि “सर्दी के मौसम में घने कोहरे को देखते हुए, समस्तीपुर मंडल ने रेल पथ संरक्षण के लिए कई स्टेप्स लिए हैं। हमारी प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि वे सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा करें।
रेलवे मंडल में फॉग पास सिग्नलिंग सिस्टम को सक्रिय किया है, जो कोहरे की स्थिति में ट्रेनों की गति को नियंत्रित करने में मदद करता है। अतिरिक्त रेलवे कर्मचारी कोहरे की स्थिति में अतिरिक्त रेलवे कर्मचारियों को तैनात किया है, जो ट्रेनों की गति और सुरक्षा की निगरानी करेंगे।
कुहासे के कारण ट्रेनों की संभावित लेट लतीफी से बचने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने तैयारी कर ली है। रेलवे मंडल प्रशासन ने ओवरहेड उपकरण ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक जैसे महत्वपूर्ण उपकरण लगाए हैं। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि अधिक ठंड होने पर रेल पथ के क्रैक होने की संभावना को रोकने के लिए LWR/CWR (लॉन्ग वेल्डेड रेल्स/ कंटीन्यूअस वेल्डेड रेल्स) पर डी- स्ट्रेसिंग करने के साथ-साथ रेल ज्वाइंट की पूरी जांच की जा रही है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…