समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर में कोचिंग से लौट रहे छात्र को बदमाशों ने हथियार के बल पर अगवा कर बुरी तरह पिटाई कर धान के खेत में फेंक दिया। मामला हलई थाना क्षेत्र के दरबा गांव की है। पीड़ित छात्र की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी दक्षिणी गांव के सुरेंद्र राय के पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित छात्र अपने ननिहाल दरबा में रहकर पढ़ाई करता था।
घटना के संबंध में पीड़ित छात्र और उसके नाना का बताना है कि उनके पड़ोस ने रहने वाले लालबाबू सिंह के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर कोचिंग से लौटने के दौरान आठ-दस की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने अगवा कर चकजाद गांव के पास चौर में बुरी तरह पिटाई कर धान के खेत मे फेंक दिया।
खेत में घास लेने गए ग्रामीणों ने जख्मी स्थिति में अचेत पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। फिलहाल युवक का इलाज पटोरी के एक निजी अस्पताल में जारी है।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…