Bihar

स्मार्ट मीटर में पैसा खत्म, तो बिजली बंद; छठ पूजा से पहले लाखों उपभोक्ता परेशान, ऐसे करें रिचार्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को छठ पूजा से पहले परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के स्मार्ट मीटर ऐप में तकनीकी समस्या आ गई है। इस कारण बिजली उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने में परेशानी आ रही है। ऐप से रिचार्ज बंद होने से लोगों के घरों में बिजली कटने की आशंका बढ़ गई है। बिजली कंपनी के स्तर से ऐप में आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, तब तक बिजली उपभोक्ताओं को वेबसाइट के जरिए या फिर कंपनी के काउंटर पर जाकर रिचार्ज करने की अपील की गई है।

दरअसल, बिहार में छठ पूजा के दौरान ऊर्जा विभाग ने राज्यभर में बिना किसी रुकावट के चार दिन बिजली की आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी जिलों में बिजली के तारों का मेंटनेंस किया जा रहा है। जहां-जहां खराबी है, वो दूर की जा रही है। इस बीच स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मोबाइल ऐप में तकनीकी खराबी आ गई है। इससे बिजली कंपनी के पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता ऐप से स्मार्ट मीटर का रिचार्ज करते हैं।

दूसरी ओर, छठ महापर्व में कंपनी ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत युद्धस्तर पर तार बदले गए हैं। पोल को दुरुस्त किया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में केबल तार लगाए गए हैं ताकि कोई अनहोनी न हो सके। शुक्रवार को बिजली कंपनी के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने छठ महापर्व में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी अंचलों के अधीक्षण अभियंता और प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago