समस्तीपुर/ताजपुर :- बंगरा थाने की पुलिस ने रविवार रात थाना क्षेत्र में एनएच-28 मुर्गियाचक स्थित एक धर्मकांटा के समीप से एक कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। शराब बरामदगी के बाद कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर पुलिस शराब के धंधेबाजों का कनेक्शन को खंगालने में जुट गई है।
गिरफ्तार चालक श्रवण कुमार राजस्थान के जैसलमेर का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर की गई वाहनों की जांच में पुलिस को यह सफलता मिली है। थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि कंटेनर में कुल 300 कार्टन में करीब 2680 लीटर 500 मिली शराब थी। गिरफ्तार कंटेनर चालक से पूछताछ की जा रही है।
उसके स्थानीय कनेक्शन की संभावना को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच पड़ताल की जा रही है। कंटेनर में भरी शराब स्थानीय स्तर पर डिलीवरी के लिए मंगाई गई थी। इसका खुलासा पुलिस की जांच एवं चालक से पूछताछ में जानकारी मिलने के बाद ही संभव है। पुलिस इसके लोकल कनेक्शन को खंगालने की कोशिश में जुटी है।
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…