Bihar

इस महीने के अंत तक बिहार के सभी सरकारी भवनों में लगाए स्मार्ट मीटर, CMD ने दिया आदेश

इस महीने के अंत तक बिहार के सभी सरकारी भवनों में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगा लिए जाएंगे। सोमवार को स्मार्ट मीटर से संबंधित समीक्षा बैठक में कंपनी के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने इस बाबत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ निलेश देवरे व कंपनी के आलाधिकारी और मीटरिंग एजेंसियों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

सीएमडी ने कहा कि सभी मीटरिंग एजेंसियां स्मार्ट मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं को इसके कार्यप्रणाली एवं लाभों की जानकारी दें। इसके साथ ही सभी सरकारी भवनों में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का कार्य 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। सभी स्मार्ट मीटरों में पुश बटन लगाना सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। सीएमडी ने एनसीसी एवं हाई प्रिंट नामक दो मीटरिंग एजेंसियों को समय पर कार्य पूरा न करने के कारण सख्त चेतावनी दी।

बता दें कि पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि, कुछ जगहों पर लोग स्मार्ट मीटर का विरोध भी कर रहे हैंं। लेकिन सरकार लोगों को स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए लगातार जागरुक कर रही हैै। हालांकि, राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

17 मिनट ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

3 घंटे ago