Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करेगी भाकपा(माले)

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले आंदोलन करेगी। यह निर्णय शुक्रवार को मालगोदाम चौक स्थित माले के जिला कार्यालय में जिला कमिटी सदस्यों की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने की। बैठक में माले के पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि 16 पंचायत को जोड़कर समस्तीपुर नगर परिषद को नगर निगम बनाया गया। सभी 16 पंचायत क्षेत्र में सड़क, बिजली, नाला, पेयजल, साफ-सफाई की समस्याएं हैं।

इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय नगगर निगम सिर्फ टैंक्स वसूली करने पर तुला हुआ है। उन्होंने कहा कि डेंगू से लोग दहशत में हैं लेकिन फागिंग मशीन नगर निगम कार्यालय में शोभा का वस्तु बना हुआ है। कहीं भी ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। नाले का स्लैब टूटा पड़ा है। सड़क पर निर्माण सामग्री महीनों पड़ा रहता है।

शहरी निकाय में मनरेगा, भूमिहीनों को वासभूमि, आवास योजना आदि नहीं रहने का खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। किया। बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामचंद्र पासवान, जीबछ पासवान, अनिल चौधरी, जयंत कुमार, ललन कुमार, राजकुमार चौधरी, प्रमिला राय, उपेंद्र राय आदि ने भी विचार व्यक्त किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

53 मिनट ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago