Samastipur

समस्तीपुर: पैक्स चुनाव के रंजिश में फायरिंग, पिस्टल के बट से एक को किया जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोरवा :- मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना अंतर्गत मोरवा दक्षिणी पंचायत में पैक्स चुनाव के बाद दो उम्मीदवार व उनके समर्थकों में तनाव कायम है। मतदान बाद मंगलवार रात एक उम्मीदवार व उसके समर्थकों ने वोट नहीं देने वाले मतदाताओं के साथ गाली गलौज करने के साथ फायरिंग की। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन पिस्टल की बट से हुए हमले में एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

घायल की पहचान गांव के ही निशीथ कुमार शर्मा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर रात में ही ताजपुर थाने की पुलिस गांव में पहुंची और मामले की छानबीन करने के साथ तनाव को देखते हुए गांव में लगातार गश्त कर रही है। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी के लिए किसी ने थाना में आवेदन नहीं दिया है। लेकिन हवाई फायरिंग व बट से मार ज़ख्मी करने के आरोपी गांव से फरार है। चर्चा है कि मतगणना की समाप्ति के बाद घटना के संबंध में प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

1 घंटा ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

2 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

2 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

3 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

12 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

13 घंटे ago