समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

लोक गायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि, समस्तीपुर में उमड़ा शोक का सागर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री और पद्म भूषण शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने के लिए समस्तीपुर शहर के वीनस वन माॅल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा और बेटी वंदना सिन्हा के अलावा राजनीति, पत्रकारिता और समाजसेवा से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत निर्गुणी ने कहा कि शारदा सिन्हा के निधन से देश और बिहार की लोक संस्कृति को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आवाज में बिहार की आत्मा बसती थी। सभा में उपस्थित लोग उनकी यादों और गीतों को साझा करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा की कर्म भूमि समस्तीपुर थीं। वह वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में संगीत की प्रोफेसर थी। उन्होंने अपनी सुरमई आवाज से बिहार को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई। छठ जैसे लोक आस्था के पर्व पर उनके गीत अमर रहेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samastipur Town (@samastipurtown)

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150