Samastipur

छठ महापर्व के मद्देनजर समस्तीपुर में ट्रांसफॉर्मर की ग्रिल से करायी जा रही घेराबंदी, घाटों पर अस्थायी फ्यूज कॉल गैंग की प्रतिनियुक्ति

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : भीड़-भाड़ वाले इलाके में बिजली से सुरक्षा के लिए बिजली कंपनी ने जगहों पर अब ट्रांसफॉर्मर की ग्रिल से घेराबंदी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि छठ महापर्व के मद्देनजर धार्मिक स्थल, स्कूल-कॉलेज, प्रमुख चौक-चौराहे आदि सहित अधिक भीड़ वाले इलाके में ट्रांसफॉर्मर की लोहे के ग्रिल से घेरने का काम अंतिम चरण में है।

इधर-उधर घूमने वाले आवारा पशुओं को बिजली का करंट लगने की लगातार शिकायत मिल रही थी। सुरक्षा के मुद्देनजर मुख्यालय से जारी निर्देश पर एनबीपीडीसीएल की ओर से शहरी क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं छठ महापर्व के दौरान निर्बाध बिजली देने की तैयारी है। साथ ही कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। बिजली से संबंधित किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर विधुत आपूर्ति प्रमंडल समस्तीपुर के उपभोक्ता (9264456416), रोसड़ा प्रमंडल के उपभोक्ता ( 9264456418) व दलसिंसराय प्रमंडल के उपभोक्ता (9264456417) काॅल कर सूचना दे सकते है।

शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया गया है और खाटू श्याम मंदिर, पासवान चौक, मथुरापुर घाट, नागर बस्ती ट्रांसफॉर्मर का फेंसिंग किया गया और अनुरूप टॉकीज घाट, जितवारपुर कोठी घाट, बिसनपुर चौक पोखर घाट पर 11 केवी लाइन में गार्ड वायर लगा दिया गया है। वहीं बिहार बिजली स्मार्ट मीटर अभी मेंटनेंस में है, इस लिए उपभोक्ताओं से अनुरोध है बिजली बिल के भुगतान के लिए https://www.nbpdcl.co.in या कार्यालय में अवस्थित काउंटर या ई वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर सकते है।

विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि जिला और विद्युत प्रमंडल स्तर पर एक-एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसके माध्यम से निर्बाध बिजली आपूर्ति की मॉनिटरिंग की जाएगी। समस्याओं के जल्द समाधान के लिए महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने पर तत्काल बदला जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्या में ट्रांसफॉर्मर क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध कराए गए हैं। ब्रेकडाउन की स्थिति से तत्काल निदान के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। घाटों पर अस्थायी फ्यूज कॉल गैंग की प्रतिनियुक्ति हो रही है ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

8 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

9 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

9 घंटे ago