समस्तीपुर : समस्तीपुर में चोर ने एक घर में घुसकर बक्से में रखे लगभग डेढ़ लाख रूपए मूल्य के आभूषण और 50 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया। मामला समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी मल्लाह टोली वार्ड संख्या-14 की है। घटना की सूचना पर रविवार की सुबह डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में पीड़ित रणवीर कुमार का बताना है कि चोर उसके घर से सटे खजूर के पेड़ के सहारे घर में घुसकर कमरे में रखे आभूषण और नगदी से भरा बक्सा लेकर भाग निकला।
आहट पर घर के सदस्य जगे जिसके बाद गृहस्वामी ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया। इसी बीच चोर बक्से में रखा जमीन का कागजात घर के समीप रखने आया। तभी लोगों की नजर पड़ गई। परिवार के लोग उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने अपने चचेरे भाई राकेश कुमार पर ही चोरी का आरोप लगाया है। पीड़ित का बताना है कि आरोपी नशे का सेवन करता है।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…