Samastipur

समस्तीपुर के सुमन ने ‘कूच बिहार ट्रॉफी’ में राजस्थान के खिलाफ एक पारी में हैट्रिक समेत 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के रहने वाले सुमन कुमार ने एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सुमन ने राजस्थान के खिलाफ यहां खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट की एक पारी में हैट्रिक समेत दस विकेट चटका कर नया रिकॉर्ड बनाया है। सुमन कुमार ने इस सत्र में अभी तक कुल 22 विकेट अपने नाम किया है। बता दें कि सुमन कुमार बाएं हाथ का फिरकी गेंदबाज हैं। क्रिकेट अकादमी समस्तीपुर के खिलाड़ी सुमन कुमार कोच ब्रजेश झा से क्रिकेट के गुड़ पटेल मैदान में सीखे है। सुमन के पिता प्रदीप कुमार समस्तीपुर रेल मंडल में ही इंजीनियर हैं जबकि माता माया देवी शिक्षक हैं।

इधर तीसरे दिन की खेल समाप्ति के समय राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में 53 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बना लिये हैं। पहली पारी में उसने 75.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 182 रन बनाये हैं। बिहार ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 467 रन बनाये हैं। बिहार की बढ़त है 112 रन की।

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में चल रहे इस मुकाबले के तीसरे दिन राजस्थान ने अपनी पहली पारी की शुरुआत दूसरे दिन के 1 विकेट पर 70 रन से आगे शुरू किया। 42 रन बना कर खेल रहे पार्थ यादव और कप्तान तौसित ने 1 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम के स्कोर में 12 रन जुड़े थे कि सुमन ने 33.4 ओवर में तोसित को आउट कर बिहार को तीसरे दिन पहली सफलता दिलाई। 36वें ओवर में सुमन ने कमाल कर दिया। 36वें ओवर के लास्ट तीन गेंद पर मोहित भगतानी, अनस और सचिन शर्मा को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की और राजस्थान को जबर्दस्त पंच मारा।

उसके बाद चंद मिनटों के लिए विकेटों का पतझड़ रुका पर सुमन का जलवा 44वें ओवर में जारी रहा। 44वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर सुमन ने पहले पार्थ यादव और फिसर आकाश मुंडल का विकेट चटका राजस्थान को सातवां झटका दिया। इसके बाद जतिन और आभास श्रीमाली ने विकेट पर टिक कर 130 गेंद में 54 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर डाली। यह जोड़ी आगे और जमती 66वें ओवर में आभास श्रीमाली को आउट कर सुमन ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इस समय टीम का स्कोर 141 रन था। इसके बाद जतिन ने ध्रुव के साथ और ध्रुव ने गुलाव सिंह के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर राजस्थान का स्कोर 75.5 ओवर में 182 रन पहुंचाया। सुमन को नौवीं सफलता जतिन और दसवीं सफलता गुलाब सिंह के रूप में मिला।

पहली पारी में राजस्थान की ओर से पार्थ यादव ने 50, मनय कटारिया ने 26,तोशित ने 9, जतिन ने 34, आभास श्रीमाली ने 35, ध्रुव ने नाबाद 14 और गुलाब सिंह ने 4 रन बनाये। अनस, सचिन शर्मा और आकाश मुंडेल और मोहित भगतानी का खाता नहीं खुल सका। बिहार के तरफ से सुमन ने 33.5 ओवर में 53 रन देकर 10 विकेट चटकाये। इसमें 20 ओवर मेडन रहा। 182 रन पर आउट होने के बाद राजस्थान ने फॉलोऑन खेला।

दूसरी पारी में राजस्थान को दो झटके लग चुके हैं। दोनों झटका आदित्य राज ने दिया है। सचिन शर्मा 20 और मनय कटारिया 14 रन बना कर खेल रहे हैं। राजस्थान के स्तंभ खिलाड़ी पार्थ यादव 83 और कप्तान तोशित 52 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों से राजस्था न को काफी उम्मीद है और राजस्थान का स्कोर है 53 ओवर में दो विकेट पर 173 रन और बिहार की बढ़त है 112 रन की। दूसरी पारी में बिहार की ओर से आदित्य राज ने 47 रन देकर दो विकेट चटकाये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

1 घंटा ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

5 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

7 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

8 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

8 घंटे ago