समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा शुक्रवार को खरीफ विपणन वर्ष 2024 -25 अंतर्गत समस्तीपुर प्रखंड के जितवारपुर निजामत पैक्स में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज जितवारपुर निजामत के समृद्ध किसान सोनेलाल राय द्वारा कुल 6.26 क्विंटल विक्रय किए गए धान का पावती (रसीद) उपलब्ध कराया गया।
मौके पर उपस्थित जिला सहकारिता पदाधिकारी समस्तीपुर द्वारा बताया कराया गया कि धान अधिप्राप्ति कार्य 1 नवंबर 2024 से 15 फरवरी 2025 तक निर्धारित है उक्त अवधि में किसान अपने धान को पैक्स (क्रय केंद्र) पर भेज सकते हैं। साधारण धान का मूल्य 2300 रूपये प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड धान का मूल्य 2320 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है। विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में विक्रय किए गए धान का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसान के खाता में 48 घंटा के अंदर किया जाएगा।
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…