समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाने की पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के एक लीची बगान से इन सभी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। इससे पहले की वे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे पाते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
अपराधियों के पास से दो पिस्टल, तीन मैग्जीन, सात जिन्दा गोली, चार एन्ड्रॉयड मोबाइल और एक बुलेट बाइक बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के छेटबखरी निवासी मो. अजीम अंसारी के पुत्र मो. इकबाल अंसारी उर्फ भोला, भट्टी चौक के सुरेश राम के पुत्र बैद्यनाथ राम व दरभंगा जिले के हायाघाट गोड़हरी निवासी कैलाश राय के पुत्र सोनू कुमार यादव के रूप में की गई है। इसमें से मो. इकबाल पर पूर्व से आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…