समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्लेटफार्म पर जायजा लेने के बाद यात्रियों को बैठने के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने बताया कि अभी वैसी भीड़ नहीं है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को लेकर सभी तैयारी की हुई है।
उन्होंने कहा की टिकट और पीआरएस काउंटर को बढ़ा दिया गया है। ताकि किसी भी यात्री को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। छठ महापर्व के बाद बढ़ाने वाली भीड़ को देखते हुए रेगुलर ट्रेनों के अलावा समस्तीपुर रेलवे मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 75 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। डीआरएम ने बताया कि यात्री रेगुलर ट्रेन के अलावा स्पेशल ट्रेनों पर भी फोकस करें तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर विभिन्न निर्देश दिये।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…