समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर थाना क्षेत्र के रतिया टोला में पुल के पास तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर ने साइकिल व बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। इससे एक साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों को चिंताजनक स्थिति में हसनपुर अस्पताल से समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक की पहचान बहत्तर गांव निवासी मो. इमरान (30 वर्ष) के रूप में पहचान की गयी है। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। वहीं जख्मी में जिउर गांव का माजा कुमार (15 वर्ष), छोटू कुमार (15 वर्ष) और आदित्य कुमार (14 वर्ष) शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार रात करीब नौ बजे इमरान साइकिल से और जख्मी तीनों किशोर बाइक से हसनपुर बाजार से अपने अपने गांव लौट रहे थे। सभी जैसे ही रतिया गांव स्थित पुल के पास पहुंचे तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला।
इधर आसपास के लोग पहुंचे जख्मी तीनो किशोर को हसनपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में हसनपुर थाना अध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक और साइकिल मिली है। मृतक इमरान की लाश परिजन घर ले गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…
समस्तीपुर : शहर के मगरदही घाट पर लक्ष्मी टॉकीज के समीप दो दिनों पहले टोटो…
समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…
समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…
समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…