Bihar

नितिन गडकरी आज बिहार दौरे पर, ₹3700 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज एक दिवसीय दौरे पर गया आ रहे हैं. बोधगया में उनका एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित है. उनके कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है. अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर व्यवस्था का निरीक्षण किया है. इस दौरान कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है.

रजौली बख्तियारपुर पैकेज 3 का होगा उद्घाटन:

बोधगया से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एनएचएआई की परियोजना रजौली बख्तियारपुर पैकेज 3 का उद्घाटन करेंगे. रजौली-बख्तियारपुर राजमार्ग लगभग 3700 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण हुआ है. अधिकारियों के अनुसार रजौली-बख्तियारपुर पैकेज वन का शिलान्यास होगा. लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से पैकेज वन का निर्माण होना है. गया-डोभी-पटना फोर लेन एनएच 83 और इस मार्ग पर बने टोल प्लाजा का भी उद्घाटन होना संभावित है.

मगध विश्वविद्यालय के कार्यक्रम होंगे शामिल:

नागपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10:15 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेंगे. जहां से महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया पहुंचेंगे. सांस्कृतिक केंद्र में मगध विश्वविद्यालय के द्वारा बिहार आर्थिक परिषद के 22वें अधिवेशन आयोजित होना है. महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के 2 हजार क्षमता वाले हॉल में कार्यक्रम आयोजित होना है. इसके बाद मगध विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के विपरीत बने पंडाल में एनएचएआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.

वहां पर केंद्रीय मंत्री परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. महाबोधि मंदिर और विष्णुपद मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे. केंद्रीय मंत्री इस दौरान महाबोधि मंदिर का भी दर्शन करेंगे. उसके बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अवलोकन भी करेंगे. उसके पश्चात महाबोधि सोसाइटी बोधगया जाएंगे. केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम के अनुसार विष्णुपद मंदिर का भी दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे.

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण:

जिला पदाधिकारी डॉ. त्याग राजन, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने कार्यक्रम स्थान पर पहुंच कर निरीक्षण किया. कार्यक्रम के लिए पंडाल भी बनाया गया है. सुरक्षा दृष्टिकोण से सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और सुरक्षा के लिए निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग से अभद्रता मामले में एक गिरफ्तार, 4 आरोपितों की हुई पहचान

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्र…

49 मिनट ago

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही ANM का बैग समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास झपटा, एक लाख रुपये व मोबाइल ले भागे बदमाश

समस्तीपुर : शहर में झपटमारी की एक और घटना सामने आई है। बैंक से रुपये…

12 घंटे ago

आज से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर करेंगे OPD का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, हर रोज हजारों मरीज होंगे प्रभावित 

समस्तीपुर : डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार और सरकार की ओर से चिकित्सकों के खिलाफ एकतरफा…

12 घंटे ago

बीच सड़क पर दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो, एक वर्ष पुराना मामला…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले से एक और लड़की के साथ बीच सड़क बदसलूकी का वीडियो…

15 घंटे ago

गंगा की स्वच्छता को लेकर समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला गंगा समिति और…

23 घंटे ago