समस्तीपुर :- 53वें समस्तीपुर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के आरएसबी इंटर स्कूल सभा सदन में मंगलवार को जिला स्तरीय निबंध, क्वीज एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन डीपीओ माध्यमिक नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागी बच्चे को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
क्वीज प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय हासोपुर खानपुर की ब्यूटी कुमारी को प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय केराई विभूतिपुर के नीतीश कुमार को द्वितीय तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा समस्तीपुर का आशुतोष कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में उमवि गंगापुर गोपालपुर सरायरंजन का शिवराज कुमार राय प्रथम, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा समस्तीपुर की रितिका कुमारी द्वितीय तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सोभन खानपुर का राधारमण को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में बालिका उच्च विद्यालय रोसड़ा की कोमल कुमारी प्रथम, उमवि शिवरामा पटोरी का उज्ज्वल कुमार द्वितीय तथा बालिका उच्च विद्यालय पूसा की रिषिका कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
निर्णायक मंडल में शिक्षक मनीष चन्द्र प्रसाद, सुभित कुमार सिंह, निलय कुमार, रंजीत कुमार, सरिता कुमारी, मंगलेश कुमार, प्रदीप कुमार, निवास कुमार शामिल थे। मौके पर बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर के मीडिया समन्वयक हरिश्चंद्र राम, आरएसबी इंटर स्कूल समस्तीपुर के प्राचार्य अवधेश कुमार झा सहित अन्य थे।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…