Samastipur

समस्तीपुर में पैक्स चुनाव को लेकर 1236 पीठासीन पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के सभी प्रखंडों के कुल 323 सहकारी समितियों में होने वाले पैक्स चुनाव के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर संत कबीर महाविद्यालय में मंगलवार को प्रथम एवं द्वितीय पाली में कुल 1236 पीठासीन पदाधिकारियों को जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति नीरजेश कुमार एवं मुख्य मास्टर सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि पैक्स चुनाव 2024 में अध्यक्षक एवं प्रबंधकारिणी सदस्य के कुल 12 पदों का चुनाव बैलेट के माध्यम से होना है। अध्यक्ष पद का मतपत्र लाल रंग, प्रबंधकारिणी सदस्य में सामान्य कोटि के लिए नारंगी रंग, पिछड़ा कोटि पर्षद के लिए हरा रंग, अतिपिछड़ा कोटि के पर्षद के लिए सफेद एवं अनुसूचित जाति जनजाति के लिए आसमानी रंग के कागज पर काला रंग से मुद्रित होंगे।

अध्यक्ष पद अनारक्षित कोटि के लिए निर्धारित है जबकि प्रबंधकारिणी सदस्य में सामान्य कोटि के लिए पांच पद जिसमें तीन अनारक्षित तथा दो महिला के लिए वही पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति जनजाति कोटि में सभी कोटि के लिए दो-दो पद जिसमें एक-एक पद महिला के लिए आरक्षित हैं अर्थात अध्यक्ष समेत सभी कोटि के प्रबंधकारिणी सदस्यों के कुल 12 पदों के लिए चुनाव होना है।

प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार, श्रीनाथ ठाकुर, राजेश कुमार, मनीष चन्द्र प्रसाद, तनवीर आलम, विश्वनाथ सिन्हा,पवन कुमार यादव,अनुपम कुमार सिन्हा, राम किशोर राय, अंजनी कुमार पाण्डेय, मंगलेश कुमार, रामानुज कुमार, कौशल कुमार, प्रवीण कुमार सिन्हा, सुनील कुमार महतो, अभिषेक अभय, कुमार अनुशीलन, नवीन चन्द्र सिंह, पवन कुमार शर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, एजाज अहमद सहित अन्य ने प्रशिक्षण दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

2 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

4 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

4 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

15 घंटे ago