Samastipur

समस्तीपुर : 70 साल के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, बनवाएं आयुष्मान वय वंदना कार्ड और पाएं मुफ्त इलाज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार सरकार ने 70 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला फैसला लिया है। समस्तीपुर समाहरणालय कैंपस में भी बुधवार से आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना बनना शुरू हो गई। इस कार्ड के बनने के बाद 70 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ के लिए औलाद का मोहताज होना नहीं पड़ेगा। अब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान वय वंदना कार्ड के जरिए उनका इलाज होगा।

20 नवंबर से ही समस्तीपुर समेत बिहार के सभी जिलों में यह कार्ड बनना शुरू हो गया। इस अभियान की शुरुआत बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने स्थानीय मौर्या लोक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास और आवास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह अभियान 20 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा।

1833 करोड़ रुपये सरकार के खर्च हुए

आयुष्मान कार्ड के लाभुकों के इलाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से प्रदेश में अब तक 1 हजार 833 करोड़ रुपये सरकार ने खर्च किए हैं। इस वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड से इलाज पर 650 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और बचे महीनों में 300 से 400 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago