समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर जिला स्थापना दिवस समारोह पर निकाली गई प्रभात फेरी, आज पटेल मैदान में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार करेंगे उद्घाटन 

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : 53वां जिला स्थापना दिवस 2024 की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। आज 14 नवंबर को पटेल मैदान में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। सुबह-सुबह समाहरणालय परिसर से स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इससे पहले स्थापना दिवस समारोह को लेकर एडीएम आपदा प्रबंधन राजेश कुमार के द्वारा बुधवार की दोपहर प्रेसवार्ता किया गया। मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अब तक अनेक जगहों पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। विभिन्न स्कूलों में निबंध, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता चल रही है।

प्रखंड स्तर पर फुटबॉल, एथलेटिक्स ,कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता चल रही है। जिले के कुल 20 अंचलों में से 15 अंचलों में कार्यक्रम संपन्न हो चुका है, शेष पांच अंचलों में कार्यक्रम प्रगति पर है, जो आज संपन्न हो जाएगा। इसके अतिरिक्त 13 नवंबर 2024 को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। 14 नवंबर 24 को जिला स्तर पर प्रभात फेरी तथा 2:00 बजे अपराह्न से पटेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार करेंगे।

IMG 20241026 WA0019

IMG 20230604 105636 460

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा दी जाएगी। जिसका स्लोगन है- ‘समस्तीपुर के कलाकार बनेंगे स्टार’। कार्यक्रम में गायन ,लोक नृत्य, कॉमेडी, गजल, कथक नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम सम्मिलित है। प्रखंड स्तर पर स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 14 नवंबर 2024 को लगभग 321 विद्यालयों में तिथि भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय पदाधिकारी के द्वारा विद्यालय के बच्चों को एमडीएम के अंतर्गत विशेष भोजन कराया जाएगा। तिथि भोजन हेतु चयनित विद्यालयों में उजियारपुर में 21 ,पटोरी में 20 ,पूसा में 15, मोहनपुर में 18, बिथान में 15, ताजपुर में 17, हसनपुर में 15, कल्याणपुर में 27, सिंघिया में 11, सरायरंजन में 17, समस्तीपुर में 20, खानपुर में 15, मोहिद्दीननगर में 12 , रोसडा में 15, शिवाजी नगर में 11, मोरवा में 15, वारिसनगर में 16, विभूतिपुर में 16, दलसिंहसराय में 15 तथा विद्यापतिनगर में 10 विद्यालय शामिल है।

IMG 20240904 WA0139

प्रत्येक प्रखंड के एक-एक उच्च विद्यालय का चयन किया गया। जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 14 नवंबर 2024 को किया जाएगा। जिसके अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड में प्लस टू उच्च विद्यालय गांवपुर, पटोरी में गुलाब बबूना उच्च विद्यालय, पूसा में प्लस टू किसान उच्च विद्यालय मोरसंड, मोहनपुर में श्री शंकर उच्च विद्यालय रसूलपुर, बिथान में पीएसपी बिथान, ताजपुर में उच्च विद्यालय ताजपुर,हसनपुर में प्लस टू सुगर मिल्स उच्च विद्यालय हसनपुर रोड, कल्याणपुर में उच्च विद्यालय ध्रुवगामा, सिंघिया में के जी प्लस टू सिंघिया, सरायरंजन में उच्च विद्यालय बथुआ बुजुर्ग, समस्तीपुर में आरएसबी इंटर महाविद्यालय समस्तीपुर, खानपुर में प्लस टू उच्च विद्यालय शिरोपट्टी खतुवाहा, मोहिद्दीननगर में बीआरबी उच्च विद्यालय अंदौर, रोसड़ा में प्लस टू उच्च विद्यालय रोसड़ा, शिवाजीनगर में उच्च विद्यालय रानीपरती, मोरवा में बर्फ रामरती उच्च विद्यालय मोरवा, वारिसनगर में एसडी बालिका प्रोजेक्ट गोली, विभूतिपुर में लड्डू लाल उच्च विद्यालय सिरसी, दलसिंहसराय में छात्रधारी उच्च विद्यालय दलसिंहसराय तथा विद्यापतिनगर में प्लस टू विद्यापति उच्च विद्यालय उत्तर शामिल है। प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी यह कार्यक्रम समय 11:00 बजे पूर्वाह्न से किया जायेगा।

ADM (आपदा) ने क्या कुछ कहा देखें :

 

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Samastipur Town Adv

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150