Samastipur

ताजपुर नगर परिषद के बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों को पूरा करने का लिया गया संकल्प

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर नगर पार्षद के सभागार में नगर सभापति अनिता कुमारी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जनकल्याण के लिए विकास कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान विभिन्न सड़कों, नाली-गली योजना व नल-जल का द्रुतगति से क्रियान्वयन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर विकास विभाग की मार्गदर्शिका के अनुसार प्रति घर कम से कम 40 रुपये प्रति महीने का पेयजल उपभोक्ता शुल्क व ऑपरेटर लगाने का निर्णय लिया गया।

नव गठित नगर परिषद में जन सुविधाओं के लिए घर-घर डस्टबिन, मोबाइल टॉयलेट, वाटर टैंकर, नगर परिषद की सीमाओं पर स्वागत गेट, विभिन्न जगहों पर साइनेज बोर्ड आदि उपस्कर कार्यों का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बिहार नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत व्यापार विज्ञप्ति नियमावली व गैर आवासीय प्रयोजन के लिए मेला निजी बाजार लगाने के लिए विनियमावली पारित किया गया। आंतरिक राजस्व वृद्धि के लिए सरकारी जमीन में अवस्थित दुकानों को नगर परिषद के अधीन लेकर राजस्व प्राप्ति का निर्णय लिया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि संपत्ति कर जमा करने व भवन निर्माण से पहले विधिवत नक्शा पारित करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। इसे सर्वसम्मति से स्वीकारा गया। नगर परिषद के बोर्ड बैठक में वार्ड पार्षदों द्वारा सीओ, थानाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की अनुपस्थित पर नाराजगी व्यक्त की गयी। अतिक्रमण, जाम से मुक्त के लिए इनके सहयोग की अपील की गई।

मौके पर सशक्त समिति के सदस्य माधव कर्मशील, संजय दास, कृति प्रिया, वार्ड पार्षद मुकेश मेहता, अजहर मिकरानी, अहमद रजा, अशोक राय, सुबोध राय, दिनेश साह, नीला कुमारी, नुसरत परवीन, सोनू सिंह, तलहत असरफ, तबस्सुम खातून, अपशिष्ठ पदाधिकारी मिथुन कुमार, सहायक अभियंता सिंघेश्वर महतो, कनीय अभियंता अजय भारती आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

7 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

20 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

20 घंटे ago