Samastipur

पुलिस ने पूर्णिया के चर्चित तनिष्क ज्वेलरी लू’टकांड मामले में समस्तीपुर से तीन को उठाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- पूर्णिया के चर्चित तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड मामले में पूर्णिया पुलिस ने समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखोपुर गांव से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पूर्णिया पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय मथुरापुर थाने की पुलिस के सहयोग से किया है। पकड़े गये युवकों की पहचान प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह, आलोक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार उर्फ कारी सिंह के रूप में की गई है। तीनों शेखोपुर गांव के ही रहने वाले है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

बताते चलें कि 26 जुलाई को पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े तनिष्क शोरूम में घुसकर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया था। दोपहर में छह-सात की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने दो करोड़ रुपये से अधिक के जेवर उड़ा लिये थे। इस मामले का तार बेउर जेल में बंद सुबोध सिंह से जुड़ गया था। जेल में ही बंद उसके सहयोगी पुल्लू सिंह भी समस्तीपुर जिले के शेखोपुर गांव का ही रहने वाला है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago