Bihar

बालू के अवैध खनन को लेकर एक्शन मोड में बिहार सरकार, मंत्री विजय सिन्हा बोले- अब हेलिकॉप्टर से होगी बालू घाटों की औचक निगरानी

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि खान एवं भूतत्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए कई कार्य किये जा रहे है। विभाग को खनन अधिकारियों एवं संवेदकों के मिलीभगत की जानकारी लगातार प्राप्त हो रही है। विभाग सभी मामलों पर समीक्षा कर कार्रवाई करेगा। कहा की भ्रष्टाचार और राज्य को राजस्व की हानि पहुँचाने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेगे।

सिन्हा ने आगे कहा कि खनन गतिविधियों को पारदर्शी बनाने के लिए इसे आमजनों से भी जोड़ा गया है। आम नागरिकों से प्राप्त हो रही सूचनाओं पर नियमित रुप से कार्रवाई की जा रही है। आमजनों के पहचान को गुप्त रखा जा रहा है। ऐसे आम नागरिकों बिहार योद्धा पुरस्कार से सम्मानित करने की भी योजना है। आमजनों से शिकायत प्राप्त करने हेतु विभाग द्वारा एक व्हाट्सएप नंबर 9472238821 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर कई शिकायते प्राप्त हो रही है जिसपर विभाग संज्ञान लेकर कार्य कर रहा है।

सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एन.डी.ए की सरकार खनन उद्योग के राजस्व संग्रह को बढ़ाने एवं एक उभरता हुआ उद्योग बनाने का प्रयास कर रही है। विगत 10 महीनों में सरकार के प्रयास से राजस्व संग्रह को लगभग दोगुना किया गया है।

सिन्हा ने आगे बताया कि खनिज लदे वाहनों के जाम में फंसने/ यांत्रिक गड़बडी के कारण वाहन चालकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए एक हेल्पलाईन नंबर 0612-2215360 जारी किया गया है। इस नंबर पर वाहन मालिक अपनी समस्या से विभाग को अवगत करा सकते है। विभाग वास्तविक समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लेगा। सिन्हा ने बताया कि शीघ्र ही हेलिकॉप्टर के माध्यम से बालू घाटों की निगरानी की जायेगी, जिससे वास्तविक स्थिति और स्पष्ट होगी। दोषी पदाधिकारी और संवेदक किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर लाइन DSP के बाॅडीगार्ड की करंट लगने से मौ’त, बचाने दौड़े चाचा ने भी गंवाई जान; बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक की थी तैयारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर लाइन डीएसपी सुनील कुमार के बाॅडीगार्ड अमन कुमार की रविवार की सुबह…

5 घंटे ago

बिहार में सड़क हादसा हुआ तो बस 112 पर करें कॉल, मिलेगा 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज

बिहार में सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अब हादसे…

5 घंटे ago

आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई…

12 घंटे ago

नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोल दिया खजाना, 10 हजार 845 करोड़ रुपये भेजे

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बिहार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात, गिरकर महिला हुई जख्मी

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज…

14 घंटे ago

रोसड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज पर केस

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…

15 घंटे ago