Samastipur

पटना में पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्चिंग में बेकाबू भीड़; पुलिस ने भांजी लाठियां, अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस बेताब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राजधानी पटना के गांधी मैदान में पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉचिंग के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, और लाठियां भांजी। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दरअसल अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग मूवी ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर पटना के गांधी मैदान में लॉन्च हुआ। रविवार को दोनों सुपर स्टार पटना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। वहीं गांधी मैदान में पुष्पा-2 की ट्रेलर की लॉन्चिंग में फैंस का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा मैदान अल्लू अर्जुन के फैंस से खचाखच भरा हुआ दिखा। इसी दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी भांजी।

वहीं गांधी मैदान की मुख्य मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। जाम के कारण बैरिकेड लगाकर चिल्ड्रेन पार्क से जेपी गोलंबर जाने वाले रास्ते को बंद किया गया। भीड़ के कारण गांधी मैदान का गेट नंबर-4 भी बंद कर दिया गया है। गांधी मैदान में आयोजित ट्रेलर लॉन्चिंग के प्रोग्राम में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की भी परफॉरमेंस है। इस वजह से भी भारी भीड़ गांधी मैदान पहुंची है। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक झलक पाने के लिए फैंस में इस कदर दीवानगी दिखी, कि मंच के सामने बने टावर पर कई लोग खतरनाक तरीके से चढ़े हुए हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।

आपको बता दें इससे पहले अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर शेयर किया था। जिसमें वो दो कुल्हाड़ियों को पकड़े हुए नए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘#Pushpa2TheRuleTrailer कल शाम 6:03 बजे आउट होगा। उन्होंने जैसे ही पोस्टर शेयर किया, कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई। रविवार को पटना में पुष्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च हो गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

1 घंटा ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

1 घंटा ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

1 घंटा ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

9 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

13 घंटे ago