Samastipur

समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने किया पल्स पोलियो के विशेष अभियान का शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले में पल्स पोलियो का विशेष अभियान रविवार को शुरू हुआ। इसका डीएम रोशन कुशवाहा ने पोखरैरा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बच्चों को दवा पिला कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी भी प्रमुख रूप सेे उपस्थित थे। डीएम के आगममन को लेकर हेल्थ एंड वेलनेेस सेंटर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दवा पिलाने के लिए महिला व पुरूष भी बच्चों को लेककर बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि जिले में चार लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। 21 नवम्बर के बाद अलग सेे अभियान चलेगा। जिसमें उन बच्चों को दवा पिलायी जाएगी जो अभियान में दवा नहीं पी पाएंगे। इधर, ताजपुर पीएचसी में बीडीओ गौरव कुमार ने बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाकर पांच दिवसीय पोलियो मुक्त भारत विशेष अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने लोगों से इस अभियान का लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल करने के लिए घर की महिलाओं को जागरूक करने को लेकर प्रेरित किया। मुखिया धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए पंचायत के सभी वार्ड प्रतिनिधि, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, जीविका दीदी को सक्रिय सहभागिता के लिए कहा गया है। एमओआईसी डॉ. सोनेलाल राय ने बताया कि क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत पल्स पोलियो टीकाकरण चक्र को पूरा करने के लिए 136 हाउस टू हाउस टीम, 11 ट्रांजिट टीम एवं दो मोबाइल टीम को काम पर लगाया गया है।

बताया कि टीम के द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। इस मौके पर लेखापाल मिथुन कुमार, एएनएम आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। विद्यापतिनगर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत पीएचसी में बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर की गई है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मदन कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान 17 से 21 नवंबर तक संचालित होगी। इसके लिए प्रखंड में कुल 30750 बच्चों को 34869 घरों में जाकर टीम दवा पिलाएगी। प्रत्येक टीम में एक आशा, एक सेविका व एक सुपरवाइजर हैं। इस मौके पर हैल्थ मैनेजर मुकुंद मयंक, अमरेश कुमार, मॉनिटर मो. शहनवाज उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

4 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

4 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago