Samastipur

जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नव प्रवेशित डीएलएड प्रशिक्षुओं के वर्ग संचालन का हुआ शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के मथुरापुर घाट स्थित जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में नव प्रवेशित डीएलएड सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं का वर्ग संचालन का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव महेश कुमार तथा प्राचार्य डॉ. आर के मौर्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा प्रशिक्षुओं के लिए शिक्षण कौशल व शिक्षण दक्षता की आवश्यकता एवं महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एस.एस राय के द्वारा नियमित उपस्थिति एवं समय पालन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण क्रमशः डॉ. एसपी यादव, डॉ. सौरव राज, प्रेमचंद यादव, कृष्ण मोहन यादव, रजनीकांत, डॉ. नमिता कुमारी, संगीता राय, किरण कुमारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका रिचा के द्वारा किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

3 मिनट ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

31 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

11 घंटे ago