Samastipur

भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विशेष ट्रेन से पहुंचे समस्तीपुर, आज नरेंद्र मोदी समस्तीपुर मंडल को देंगे सौगात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार मंगलवार देर शाम विशेष ट्रेन से मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से उतरने पर समस्तीपुर रेल मंडल के प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, एडीआरएम आलोक कुमार झा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने चेयरमैन का स्वागत किया। मिथिला का पाग व चादर ओढ़ाने के बाद माला पहनाया गया। चेयरमैन के आगमन को लेकर रेल मंडल के अधिकारी व कर्मी पूरी तरह सजग थे।

विशेष ट्रेन रुकने वाली प्लेटफॉर्म संख्या तीन की विशेष रूप से साफ सफाई की गयी थी। ट्रेन के आने की सूचना मिलने पर सभी अधिकारी और कर्मी सजग हो गए थे। आरपीएफ के जवान माइक से लोगों को आरओबी पर भीड़ नहीं लगाने की हिदायत देने लगे। वही आरपीएफ की दूसरी टीम सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद थी। ट्रेन से उतरने और स्वागत के बाद चेयरमैन अधिकारी क्लब के लिए रवाना हुए। कार में सवार होने के पूर्व स्टेशन के बाहर पार्किंग एरिया में होने वाले विकास कार्य की विस्तार से जानकारी दी। उस समय भी रेल अधिकारियों की टीम चेयरमैन के आसपास ही मौजूद थी।

चेयरमैन के कार से अधिकारी क्लब की ओर जाने के बाद अधिकारियों ने सभी पुनः उन स्थलों की रवाना हुए जहां उनकी ड्यूटी लगी थी। जानकारी के अनुसार दरभंगा में एम्स होने वाले शिलान्यास को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार सुबह दरभंगा जाएंगे। इसके पूर्व समस्तीपुर में नवनिर्मित ट्रांजिट आवास का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने समस्तीपुर स्टेशन, रनिंग रूम तथा लॉबी का निरीक्षण भी किया। वहीं छठ के बाद काम पर परदेस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ की व्यवस्था के लिए की गई तैयारियों का भी जायजा लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago