Bihar

इंजन और कोच के बीच दबकर पोर्टर की मौ’त मामले में एक्शन, दो रेलकर्मी सस्पेंड; मुआवजा और भाई को नौकरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बरौनी जंक्शन पर शनिवार को इंजन व बफर के बीच दबकर मरने वाले रेलकर्मी पोर्टर अमर कुमार के मामले में रेल प्रशासन ने प्रथम दृष्टया दो रेलकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। एरिया मैनजर राजेश रंजन सहाय ने बताया कि फिलवक्त घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात पोर्टर मो. सुलेमान व लोको शंटर राकेश रौशन दो को घटना की जांच पूर्ण होने तक सस्पेंड कर दिया गया है। जांच कमेटी द्वारा घटना की एक -एक पहलू की विस्तृत जांच की जा रही है। हालांकि, सस्पेंड कर्मियों ने वरीय अधिकारियों के समक्ष बेकसूर साबित करने के लिए अपना-अपना पक्ष रखे हैं।

इधर, डीआरएम विवेक भूषण सूद की पहल पर मृतक के परिजनों को विभिन्न मदों में 44,52,085 की राशि की भुगतान की गई है। साथ ही मृतक अमर की विधवा मां किरण देवी की स्वीकृति के बाद अमर के भाई को अनुकंपा पर नौकरी देने की प्रक्रिया युद्धस्तर से शुरू कर दी गई है। विदित हो कि घटना के वक्त शंटिंग कार्य करने के लिए डयूटी पर तीन लोग तैनात थे। इसमें मृतक अमर कुमार के अलावा पोर्टर सुलेमान व लोको शंटर राकेश रौशन दो शामिल थे।

डीआरएम के निर्देश पर बनाई गई जांच टीम में सोनपुर मंडल के तीन वरीय अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय अधिकारियों में टीआई हेमंत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मणिकांत कुमार,सीएलआई डीएम तिवारी,आरपीएफ के नागेंद्र कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर फागु टुड्डू द्वारा घटना के विस्तृत जांच के लिए सीसीटीवी को भी खंगाला गया है। इसके साथ साथ डयूटी पर तैनात कर्मियों के भी घटना से संबंधित पल-पल की जानकारी इकठ्ठा की गई।

साथ ही, उनका बयान भी लिया गया। अब इसी के आधार पर स्थानीय सहित सोनपुर मंडल के अधिकारियों द्वारा घटना की सघन जांच प्रक्रिया आगे की ओर बढ़ाई जा रही है ताकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच टीम द्वारा निष्पक्ष जांच की जा सके। जीआरपी द्वारा भी घटना की सघन छानबीन की जा रही है। इधर मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना को लेकर जिस तरीके से जांच रिपोर्ट आयी है। उस जांच रिपोर्ट से वे लोग संतुष्ट नहीं है। कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

घटना की हो न्यायिक जांच ईसीआरईयू

बरौनी जंक्शन पर रेल कर्मचारी अमर कुमार की शंटिंग के दौरान हुई मौत पर ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज यूनियन ईसीआरईयू ने संवेदना व्यक्त की है। ईसीआरईयू के जोनल उपाध्यक्ष घनश्याम पासवान ने कहा कि शंटिंग के दौरान इस तरह की घटनाएं काफी दुखद हैं। शंटिंग तथा इंजन काटने एवं जोड़ने के समय एक शंटिंग मास्टर का रहना तथा सुपरविजन करना आवश्यक होता है जिसे नजरअंदाज किया गया। यूनियन इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago