समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर में गंगा नदी में नाव हादसा हुआ है। हालांकि नाव पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। नदी के अंदर स्थित टीले से टकराने से नाव असंतुलित हो गयी थी। जिससे नाव से स्कूल जा रही दो शिक्षिका जख्मी हो गयी। वहीं करीब आधा दर्जन बाइक नदी में गिर गयी।
जानकारी के अनुसार, नाव मोहनपुर के रसलपुर घाट से हरदासपुर जा रही थी। नाव पर करीब 70 लोग सवार थे। जिसमें से करीब 20 शिक्षक व शिक्षिका थीं। शिक्षकों की बाइक भी नाव पर ही थी।
बताया गया है कि हादसे में राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल हरदासपुर की शिक्षिका नूतन कुमारी का पैर टूट गया जबकि शिक्षिका वैशाली को भी जख्म आया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…