समस्तीपुर :- छठ पर्व में शुद्धता का विशेष महत्व माना जाता है और यही कारण है कि अधिकार छठवर्ती खरना का प्रसाद गुड़ का खीर और रोटी तथा अर्ध्य देने के लिए मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाते हैं। इसको लेकर बाजार में अधिकांश इलाकों में मिट्टी का चूल्हा मिलना शुरू हो गया है। मिट्टी के चूल्हे की कीमत 100 से 200 के बीच है। मिट्टी के चूल्हे पर जलावन के लिए आम की लकड़ी का ही उपयोग किया जाता है।
इसलिए बाजार में आम की लकड़ी का भी बाजार सज कर तैयार है। आम की लकड़ी की खरीदारी जोरों पर की जा रही है। आम की लकड़ी 25 से 40 रुपये प्रति किलो तक बिक्री हो रही है। ज्यादा सूखा हुआ लकड़ी अधिक दामों में तो कम सूखा लकड़ी कम दाम में मिल रहे हैं।
सूर्य को अर्ध्य देने के लिए सूप पर फल, ठेकुआ के साथ-साथ बद्दी, आलता तथा पान फूल आदि की भी आवश्यक होती है। गरीब से अमीर सभी लोग इस सामान को सूप पर रखते हैं उसकी भी बिक्री जोरों पर है। लगभग सभी स्टॉल पर इसकी बिक्री हो रही है। ज्यादा भीड़ से बचने को लेकर लोग अभी से ही इसकी खरीदारी कर रहे है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…