Samastipur

थानेश्वर महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों के नृत्य, संगीत व वादन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता, आज लोकगायिका कल्पना पटवारी का कार्यक्रम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : युवा कलाश्रम की ओर से आयोजित चार दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव के अवसर पर शनिवार को तीसरे दिन नृत्य यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें युवा कलाश्रम के बच्चे, स्थानीय प्रतिभागी और विभिन्न राज्यों के आए कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत, कथक, भारत नाट्यम, ओडिसी, भाव नृत्य, लोक गायन के माध्यम से भारतीय कला व संस्कृति को समृद्ध किया।

कथक नृत्य की एकल प्रस्तुति में नीतू, रंजीता, निखिल, विकास और रमन ने दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी। वहीं गुजराती, राजस्थानी फोक डांस और बिहार के लोकनृत्य में स्थानीय प्रतिभागियों ने खूब मनोरंजन किया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। नृत्य, संगीत, गायन, वादन का सिलसिला देर शाम तक दर्शकों को आनंदित करता रहा।

कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मण कुमार ने कहा कि शास्त्रीय संगीत व लोकगीत हमारी संस्कृति व परंपरा की पहचान है। आज आधुनिक संगीत से शास्त्रीय संगीत और लोकगीत को आम जनमानस से दूर कर दिया है। ऐसे में युवाओं को अपनी परंपराओं को संजोने की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मिथिला में हमारी संस्कृति की देशभर में अलग पहचान है। युवा कलाश्रम उसे प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में विलुप्त कला और संस्कृति को नया आयाम देना और मिथिला की संस्कृति, परंपरा और पर्यटन को मजबूत बनाना है।

आज शाम साढे चार बजे से शहर के पटेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार सितार वादक संदीप विश्नोई, तबला वादक सुवीर ठाकुर, लोकगायक प्रदीप बनर्जी, लोकगायिका कल्पना पटवारी, कथक नृत्य के कलाकार सौरभ राय, रुपेश गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह समेत रंगमंच के कई अन्य कलाकार शिरकत करेंगे। मौके पर शिव शंकर महतो, शंकर प्रसाद साह, महेश प्रसाद सिंह, चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

3 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

9 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

9 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

10 घंटे ago