Bihar

बिहार: पैसे लेकर जीडीएस के पदों पर बहाली, सीबीआई ने डाक अधीक्षक को 3.47 लाख कैश के साथ पकड़ा

बिहार में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) बहाली में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सीबीआई पटना यूनिट की विशेष टीम ने सासाराम के डाक अधीक्षक राजीव रंजन को 3 लाख 47 हजार रुपये के साथ आरा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की शाम को उन्हें पैसे भरे बैग के साथ पकड़ा गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी को उनके खिलाफ शिकायत मिली थी कि सासाराम में डाक अधीक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने पैसे लेकर अवैध तरीके से कई डाकघरों में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की बहाली कर दी थी।

राजीव रंजन के अधीन इस क्षेत्र के करीब 20 डाकघर आते हैं। इन सभी डाकघरों में वे अवैध तरीके से जीडीएस की बहाली करवाने का रैकेट चला रहे थे। जांच के बाद जब उनके खिलाफ लगा पूरा आरोप सही पाया गया, तब एजेंसी ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि अवैध तरीके से बहाली का कारोबार चलाने वाले डाक अधीक्षक प्रत्येक सप्ताह के अंत में यानी शुक्रवार या शनिवार को सासाराम से अपनी गाड़ी से पैसे लेकर आरा तक आते थे। फिर यहां से ट्रेन पकड़कर वे पटना तक आते थे।

गिरफ्तार डाक अधीक्षक का पटना के राजीव नगर में घर है। यहीं वे पैसे लेकर हर हफ्ते आते थे। उन्हें हिरासत में लेकर अब सीबीआई पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उनके घर की भी तलाशी ली जा सकती है। साथ ही उनके साथ इस रैकेट में जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

3 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

5 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

9 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

9 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

10 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

10 घंटे ago