Samastipur

विभूतिपुर के माधोपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी पूरी, राज्य स्तरीय कवियों और कथाकारों का होगा जुटान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को “विकल्प” के तत्वाधान में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष राजाराम महतो ने बताया कि संध्या 5 बजे से आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम का हिस्सा शेफालिका झा, रंजना लता, नैना साहू, प्रो. सत्संध भारद्वाज, वैद्यनाथ रजक, मनीष मोहक, दिवाकर दिव्यंक और कुमार अमरेश भी होगें। ये अपनी रचनाएं श्रोताओं को परोसेंगे।

राज्य स्तरीय कवियों और कथाकारों के इस जुटान में गजल, शायरी, कविता, हास्य और व्यंग के तीर चलेंगे और श्रोता खूब गुदगुदाएंगे। देश के मशहूर शायर व गजलकार अक्स समस्तीपुरी और कथाकार सौरभ वाचस्पति “रेणु” की उपस्थिति मात्र से हीं कार्यक्रम में चार चांद लगेंगे। ग्रामीण इलाके में इस प्रकार के आयोजन की सफलता के लिए मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार राय, सचिव रमेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष अरुण ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष रविंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार, मुकेश कुमार, राजीव कुमार, आचार्य प्रेमनाथ ठाकुर, पुजारी सुरेश झा समेत सैकड़ों लोग लगे हैं।

उन्होंने बताया कि पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय शिव गुरु परिचर्चा और रात्रि जागरण की व्यवस्था है। जबकि, 11 और 12 अक्टूबर को रात्रि में विदेशिया नाच का आयोजन किया जाना है। वहीं रावण का पुतला दहन 12 अक्टूबर को परिसर के समीप विजयदशमी को किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

5 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

13 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

14 घंटे ago