समस्तीपुर :- नवरात्रि के अवसर पर शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से एक से बढ़कर एक डांडिया तैयार किया। दो दिनों तक चले इस उत्सव का विद्यालय के बच्चों ने खूब आनंद लिया। बच्चों के अलग-अलग समूह द्वारा आयोजित डांडिया नृत्य पर पूरा विद्यालय झूम उठा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों को पहचानने के अवसर प्राप्त होते हैं साथ ही उनमें सृजनशीलता को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षिका कुमारी प्रतिभा एवं रेखा कुमारी ने किया। मौके पर शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद, अजय गुप्ता, चंदन कुमार, शिक्षिका संगीता, नीतू, फरहत एवं वंदना के अलावे शिक्षासेवक पूनम आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…