हैदराबाद के स्टंप्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर-19 वीनू मांकड़ टूर्नामेंट के दूसरे मैच में बिहार की टीम ने शानदार वापसी करते हुए सिक्किम को दस विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करती हुई सिक्किम की टीम 29.1 ओवर में 90 रनों पर सिमट गयी। सिक्किम के ओर से करण ने 10 रन, इंजमामूल ने पांच रन बनाये। डेनरी, सिरनिम और निकेश बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बिहार की ओर से वासुदेव ने चार, तेजस्वी यादव ने तीन, बादल कुमार ने दो विकेट लिय। सुमन कुमार को एक विकेट मिला।
जवाब में बिहार ने 10.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 91 रन बनाकर मैच को दस विकेट से जीत लिया। बिहार की ओर से कप्तान मो. आलम ने नाबाद 58 रन और आयुष राज के नाबाद 29 रन बनाये। बिहार का अगला मैच अब आठ अक्तूबर को मध्यप्रदेश से होगा। बता दें कि की टीम के कप्तान मो. आलम समस्तीपुर जिले के रहीमपुर रूदौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता मो. बदरे आलम ने बताया कि उन्होंने समस्तीपुर में ही रहकर पटेल मैदान से क्रिकेट के गुर सीखे है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…